BIG NEWS : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया गया

BIG NEWS : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया गया

BIG NEWS : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया गया

Google Image | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर है आने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य में महिला आरक्षण बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है। अब जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों पर राज्य की महिलाओं के लिए 43% सीट आरक्षित होंगी। मतलब, अब 43% सीटों पर केवल महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी।

उत्तर प्रदेश में इसी साल दिसंबर के अगले साल जनवरी के महीने में पंचायत चुनाव करवाए जाने हैं। जिसके लिए राज्य सरकार जोर-शोर से तैयारी कर रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में शौचालय, पंचायत घर और तमाम दूसरी विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य की पंचायतों में महिलाओं को 43% आरक्षण दिया जाएगा। अभी तक पंचायतों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू था। मतलब, इन सीटों पर केवल महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी। हालांकि, जातिगत आधार पर इन सीटों पर भी आरक्षण लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में मिशन शक्ति लागू किया है। जिसके तहत महिलाओं को जागरूक और सशक्तिकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में राज्य की पंचायत चुनाव में भी 10 फ़ीसदी आरक्षण बढ़ाया गया है। जानकारों का कहना है कि अभी तक उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विकेंद्रीकरण की व्यवस्था के तहत भारतीय जनता पार्टी की कल्याण सिंह सरकार ने 33% आरक्षण लागू किया था। अब योगी आदित्यनाथ ने इसमें इजाफा किया है। यह आरक्षण बढ़ने से राज्य में कम से कम 50 फ़ीसदी पंचायतों पर महिलाएं काबिज हो जाएंगी। दरअसल, महिलाएं अपने लिए आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य और जातिगत आधार पर लागू सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती हैं। आरक्षण बढ़ाने का मकसद महिलाओं को पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देना है। महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.