BIG NEWS : एक करोड़ COVID-19 नमूने जांचने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

BIG NEWS : एक करोड़ COVID-19 नमूने जांचने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

BIG NEWS : एक करोड़ COVID-19 नमूने जांचने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Google Image | UP Chief minister Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश ने कोविड-19 के नमूनों की जांच के मामले में नया प्रतिमान स्थापित करते हुए एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए एक करोड़ 98 हजार 896 नमूनों की जांच की जा चुकी है। आपको बता दें कि इससे पहले रोजाना एक लाख नमूने जांचने की क्षमा हासिल करने वाला राज्य भी यूपी ही बना था।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने एक करोड़ नमूनों की जांच की है। प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक लाख 61 हजार 58 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 4,271 में नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 5,434 मरीज ठीक भी हुए है। विगत 12 दिनों में संक्रमण के मामलों में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आयी है। प्रदेश में संक्रमण से उबरने का प्रतिशत बढ़कर 85.80 हो गया है। राज्य में इस वक्त 50,883 कोविड—19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।


देश में कुल मामलों में केवल 15.11 प्रतिशत सक्रिय मरीज हैं

दूसरी ओर देश में बुधवार तक 9,40,441 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का केवल 15.11 प्रतिशत है। जबकि, एक अगस्त को यह 33.32 प्रतिशत था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजातरीन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी कोरोना वायरस के 9,40,441 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''सक्रिय मामलों की संख्या एक अगस्त को 33.32 प्रतिशत से कम होकर 30 सितंबर को 15.11 प्रतिशत रह गई है। देश में इस महामारी से एक दिन में 86,428 और मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने की दर 83.33 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 51,87,825 हो गई है।

 कुल सक्रिय मामलों में से 76 प्रतिशत से अधिक इन 10 राज्यों में हैं

कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में से 76 प्रतिशत से अधिक महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में केंद्रित हैं। मंत्रालय ने बताया कि 'टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टेक्नोलॉजी रणनीति के कारण राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। उसने बताया कि 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से भी कम सक्रिय मामले हैं।

देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर बुधवार को 62,25,763 हो गए

मंत्रालय ने बताया कि दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इस महामारी के स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 78 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दस लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में छह लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं। इस बीच, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर बुधवार को 62,25,763 हो गए जबकि 1,179 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 97,497 हो गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.