BREAKING: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, गवर्नर से की मुलाकात, दीवाली के बाद तय होगा कौन बनेगा सीएम

BREAKING: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, गवर्नर से की मुलाकात, दीवाली के बाद तय होगा कौन बनेगा सीएम

BREAKING: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, गवर्नर से की मुलाकात, दीवाली के बाद तय होगा कौन बनेगा सीएम

Google Image | नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन पहुंचे और राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री राजभवन से सीधे अपने आवास पहुंचे हैं। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

बिहार विधान सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी के साथ बदल रहा है। चुनाव के दौरान और परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता दावा कर रहे थे कि उनका अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार की राजनीति में तेजी के साथ बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई नेता खुलकर अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं हैं। बिहार के राजनीतिक गलियारों से जानकारी आ रही है कि दूसरी और राष्ट्रीय जनता दल भी अपने स्तर पर विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाने की कवायद में लगा हुआ है। इस बीच अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात की नीतीश कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागुन सिंह चौहान को सौंपे अपने इस्तीफे में कहा है कि वह नई विधानसभा का चुनाव सम्पन्न होने और पुरानी विधानसभा का अवसान होने के कारण त्यागपत्र दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरी कैबिनेट को भंग कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि दिवाली के बाद यह तय किया जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एक जानकारी यह भी सामने आई है कि नीतीश कुमार स्वतः मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं रखते हैं। दरअसल, इस बार चुनाव में जनता दल यूनाइटेड को कम और भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा सीट मिली हैं। ऐसे में नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी से ही किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.