भाजपा ने पांच राज्यों में संगठन महामंत्री बदले, यूपी में दो सह संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए

भाजपा ने पांच राज्यों में संगठन महामंत्री बदले, यूपी में दो सह संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए

भाजपा ने पांच राज्यों में संगठन महामंत्री बदले, यूपी में दो सह संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए

Tricity Today | Bhavani Singh and Karmvir

भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में संगठन महामंत्री के पदों पर बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल की मदद करने के लिए दो सह संगठन महामंत्री नियुक्त किए हैं। इनके केंद्र वाराणसी और मेरठ में होंगे। मतलब, एक सह संगठन महामंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश में काम करेगा और दूसरा पश्चिम उत्तर प्रदेश में काम करेगा। भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह करते आए संगठक प्रद्युम्न को केंद्रीय कार्यालय दिल्ली भेजा गया है। बदलाव से प्रभावित होने वाले राज्य हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि रविंद्र राजू को हरियाणा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रोहतक में रहेगा। रत्नाकर को प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाकर बिहार भेजा गया है। उनका केंद्र मुजफ्फरपुर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में भी दो सह संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। भवानी सिंह को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र वाराणसी रहेगा। कर्मवीर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। उनका केंद्र मेरठ बनाया गया है। अभय कुमार गिरी मणिपुर और नागालैंड राज्यों के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए गए हैं। अभय कुमार गिरी का केंद्र इंफाल रहेगा। प्रद्युमन को बतौर संगठक केंद्रीय कार्यालय में तैनाती दी गई है। अरुण सिंह ने बताया कि इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नियुक्तियों के बारे में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों को भी सूचना दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.