भाजपा ने गाजियाबाद महानगर की कार्यकारिणी घोषित की, 21 नेताओं को जिम्मेदारी मिली

भाजपा ने गाजियाबाद महानगर की कार्यकारिणी घोषित की, 21 नेताओं को जिम्मेदारी मिली

भाजपा ने गाजियाबाद महानगर की कार्यकारिणी घोषित की, 21 नेताओं को जिम्मेदारी मिली

Tricity Today |

भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार कार्यकारिणी में 21 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 8 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष के तौर पर बॉबी त्यागी, चमन चौहान, कुलदीप त्यागी, विनय चौधरी, अनीता सिंह, इंदु जोहरी, सुखदेव त्यागी और संजय कांत को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल और सुशील गौतम दायित्वों का निर्वाह करेंगे।

मंत्री के रूप में धीरज शर्मा, संजय रावत, गुंजन शर्मा, बीएल गौतम, संजीव झा, तारा जोशी, संजीव चौधरी और दिवाकर सिंघल काम करेंगे। महानगर भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष का जिम्मा संजीव गुप्ता को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले यूपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संजीव शर्मा को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष घोषित किया था। शुक्रवार की देर रात संजीव शर्मा ने क्षेत्रीय कार्यालय से संस्तुति लेकर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.