भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कृष्णन की मौत, कोरोना से लड़ी थी जंग

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कृष्णन की मौत, कोरोना से लड़ी थी जंग

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कृष्णन की मौत, कोरोना से लड़ी थी जंग

Tricity Today |

नोएडा महानगर के भाजपा उपाध्यक्ष और सेक्टर-11  आरडब्ल्यूए महासचिव सुरेश कृष्णन का शनिवार की देर रात को कैलाश अस्पताल में निधन हो गया है। सुरेश कृष्णन के निधन के बाद पूरे नोएडा महानगर में दुख का माहौल बना हुआ है। गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा और नोएडा के विधायक उनका सिंह ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है।

परिजनों ने बताया कि, शनिवार की देर रात को उनके अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उनको नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर सुरेश कृष्णन ने दम तोड़ दिया है। कैलाश अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़े में कोरोना वायरस बढ़ गया था। जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। 

सुरेश कृष्णन की 17 दिनों पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनको सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद उनको नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उनकी कोविड-19 जांच की गई। सुरेश कृष्णन में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उनका नोएडा के कैलाश अस्पताल में ही इलाज किया गया। वे काफी तेजी से कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए ठीक हो गए और कोरोना मुक्त होकर वह घर लौट गए थे।

रविवार की सुबह सुरेश कृष्णन का अंतिम संस्कार किया गया है। इस मौके पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा, सुरेश कृष्णन भाजपा नोएडा महानगर के जिला उपाध्यक्ष, फोनरवा के सक्रिय पदाधिकारी, सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के महासचिव और मलयाली एसोशिएसन के अध्यक्ष थे। उनके निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे। वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप में और एक समाज सेवी के रूप में उन्होंने जनहित के अनगिनत कार्यों में अपना योगदान दिया है। जिसे भुला पाना मुश्किल है। उनका निधन पूरे नोएडा क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है।"

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा, "सुरेश कृष्णन जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ योद्धा थे। उनका असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता दें। भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.