भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने किया फिल्मसिटी का दौरा

भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने किया फिल्मसिटी का दौरा

भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने किया फिल्मसिटी का दौरा

Tricity Today | भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने किया फिल्मसिटी का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली फिल्म सिटी को लेकर कवायद और तेज हुई है। गुरुवार को भोजपुरी अभिनेता एवं दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने फिल्म सिटी की साइट का दौरा किया। उन्होंने फिल्म सिटी की संभावनाओं को परखा और प्राधिकरण के अफसरों से चर्चा भी की।

यमुना प्राधिकरण सेक्टर 21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। यह सेक्टर जेवर एयरपोर्ट से लगा हुआ है। इस 1000 एकड़ जमीन में 780 एकड़ जमीन औद्योगिक और 220 एकड़ जमीन व्यवसायिक उपयोग के लिए आरक्षित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। फिल्म सिटी और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री मुंबई का दौरा भी कर चुके हैं। इसके बाद यहां पर कब आए तेज हुई है।

गुरुवार को सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने सेक्टर 21 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी व जेवर में बनने वाले एयरपोर्ट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि जेवर में बनने वाले हवाई अड्डे से प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी। फिल्म सिटी से भी प्रतिभाओं को मौका मिलेगा। प्राधिकरण जेई श्याम सुंदर ने बताया कि एयरपोर्ट व फिल्म सिटी की सारी सुविधाओं के बारे में मनोज तिवारी को अवगत कराया गया है। एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को लेकर अब तक हुई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान  एसडीएम रजनीकांत, प्राधिकरण प्रबंधक पीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक वीके त्यागी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.