जेवर एयरपोर्ट देश के विकास में मील का पत्थर, जेवर के स्वागत समारोह में और क्या बोले जेपी नड्डा

जेवर एयरपोर्ट देश के विकास में मील का पत्थर, जेवर के स्वागत समारोह में और क्या बोले जेपी नड्डा

जेवर एयरपोर्ट देश के विकास में मील का पत्थर, जेवर के स्वागत समारोह में और क्या बोले जेपी नड्डा

Tricity Today | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जेवर में स्वागत समारोह

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में आज आगरा में समर्थन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से आगरा जाते वक्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जेवर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उमड़ी भीड़ के बीच जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी प्रकृति का सबसे बड़ा प्रतीक है।

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ लौटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 6 महीने के कार्यकाल से उत्साहित होकर यह भीड़ यहां इस कार्यक्रम में पहुंची है। मैं मानता हूं कि यह मेरा स्वागत नहीं है बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी का स्वागत है। जेपी नड्डा ने केंद्र की मोदी सरकार के लिए कहा कि हमारी सरकार विकास और केवल विकास पर ध्यान दे रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेवर के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा इस क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। यह न केवल केंद्र सरकार की बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की विकास नीति का प्रतीक है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, मैं आप लोगों को बता देना चाहता हूं कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आर्थिक विकास में बड़ा फायदा मिलेगा। दिल्ली से आगरा जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जेवर में यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। करीब आधा किलोमीटर तक जेपी नड्डा पैदल चले और उन पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। भव्य स्वागत देखकर जेपी नड्डा ने कहा कि यह मेरा स्वागत नहीं है बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी का स्वागत है। भीड़ में यह जोश देखकर मुझे भरोसा हो रहा है कि आप लोगों को नरेंद्र मोदी जी की सरकार में पूर्ण विश्वास है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह पिछले 2 दिनों से तैयारियों में जुटे थे। गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही हजारों की संख्या में भीड़ जेवर टोल प्लाजा पर पहुंच रही थी। जगत प्रकाश नड्डा को जेवर टोल प्लाजा पर 11 बजे पहुंचना था लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे की देरी से जेवर टोल प्लाजा पहुंचे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर और जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने किया। दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने दल बल के साथ किया।

जेवर में ऐतिहासिक स्वागत 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जेवर में यह ऐतिहासिक स्वागत है। करीब 5000 लोगों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। करीब आधा किलोमीटर रोड शो हुआ। जिसमें दोनों ओर खड़े लोग उन पर फूल बरस रहे थे। नड्डा ने दो बार विधायक धीरेंद्र सिंह से पूछा कि अभी और कितना आगे मंच है। भीड़ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल थे। भीड़ का जोश देखकर जेपी नड्डा और वेस्ट यूपी के अध्यक्ष अवनीश त्यागी गदगद हो गए। मंच पर जब नड्डा पहुंचे तो उन्होंने भीड़ से निवेदन किया कि अब फूल मत बर्साइये।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जेवर में यह ऐतिहासिक स्वागत है। करीब 5000 लोगों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। करीब आधा किलोमीटर रोड शो हुआ। जिसमें दोनों ओर खड़े लोग उन पर फूल बरस रहे थे। नड्डा ने दो बार विधायक धीरेंद्र सिंह से पूछा कि अभी और कितना आगे मंच है। भीड़ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल थे। भीड़ का जोश देखकर जेपी नड्डा और वेस्ट यूपी के अध्यक्ष अवनीश त्यागी गदगद हो गए। मंच पर जब नड्डा पहुंचे तो उन्होंने भीड़ से निवेदन किया कि अब फूल मत बर्साइये।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.