महिला को ब्लैकमेल कर चार महीने तक किया दुष्कर्म

महिला को ब्लैकमेल कर चार महीने तक किया दुष्कर्म

महिला को ब्लैकमेल कर चार महीने तक किया दुष्कर्म

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया ने बताया कि कस्बा निवासी एक महिला ने कस्बे की ही मोहल्ला किला निवासी इस्लाम पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने चार दिन पूर्व मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर झाझर रोड स्थित बस स्टेंड के समीप से गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया। 

पीडिता महिला का आरोप है कि वह मूल रूप से अलीगढ जिले के एक गांव की रहने वाली है तथा हाल में जेवर में रहती है। करीब चार माह पूर्व आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली थी। आरोपित वीडियो और फोटो को सार्वजनिक कर बदनामी करने की धमकी देकर आरोपित बीते चार माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित की गिरफ्तार के बाद महिला ने राहत की सांस ली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.