गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ समेत इन जिलों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं, श्रीचंद शर्मा के मांग पर सरकार

गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ समेत इन जिलों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं, श्रीचंद शर्मा के मांग पर सरकार

गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ समेत इन जिलों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं, श्रीचंद शर्मा के मांग पर सरकार

Tricity Today | श्रीचंद शर्मा

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत रेड जोन के किसी भी जिले में नहीं करवाया जाएगा। सोमवार को प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने यह फैसला मेरठ-सहारनपुर मंडल से भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की मांग पर लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने कहा, "शिक्षकों की परीक्षा मूल्यांकन को स्थगित करने की मांग है। मैंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से फोन पर वार्ता की। मैंने उपमुख्यमंत्री से अपील की कि इस लॉकडाउन में माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में लग रहे शिक्षकों को बड़ी समस्या हो रही हैं। इस पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने शिक्षकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए कहा कि मूल्यांकन स्थगित किया जाएगा तो परिणाम भी स्थगित हो जाएगा। फिर भी शिक्षक चिंता न करें भाजपा सरकार शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।"

श्रीचंद शर्मा ने बताया कि शासन ने रेड जोन और ऑरेंज जोन वाले सभी जिलों में पूर्ण रूप से मूल्यांकन पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला की ओर से सोमवार की शाम नया शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें उन्होंने कोविड-19 का हवाला देते हुए रेड जोन और ऑरेंज ऑन के सभी जिलों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन रोकने का आदेश दिया है।

इन जिलों में नहीं किया जाएगा मूल्यांकन

  1. आगरा
  2. लखनऊ
  3. सहारनपुर
  4. कानपुर नगर
  5. मुरादाबाद
  6. फिरोजाबाद
  7. गौतमबुद्ध नगर
  8. बुलंदशहर
  9. मेरठ
  10. रायबरेली
  11. वाराणसी
  12. बिजनौर
  13. अमरोहा
  14. संत कबीर नगर
  15. अलीगढ़
  16. मुजफ्फरनगर
  17. रामपुर
  18. मथुरा
  19. बरेली
  20. गाजियाबाद
  21. हापुड़
  22. बदायूं
  23. बागपत
  24. बस्ती
  25. शामली
  26. औरैया
  27. सीतापुर
  28. बहराइच
  29. कन्नौज
  30. आजमगढ़
  31. मैनपुरी
  32. श्रावस्ती
  33. बांदा
  34. जौनपुर
  35. एटा
  36. कासगंज
  37. सुल्तानपुर
  38. प्रयागराज
  39. जालौन
  40. मिर्जापुर
  41. इटावा
  42. प्रतापगढ़
  43. गाजीपुर
  44. गोंडा 
  45. मऊ
  46. भदोही
  47. उन्नाव
  48. पीलीभीत 
  49. बलरामपुर
  50. अयोध्या
  51. गोरखपुर
  52. झांसी
  53. हरदोई
  54. कौशांबी

इन जिलों में मूल्यांकन किया जाएगा

  1. बाराबंकी
  2. लखीमपुर खीरी
  3. हाथरस
  4. महाराजगंज
  5. शाहजहांपुर
  6. अंबेडकर नगर 
  7. बलिया
  8. चंदौली
  9. चित्रकूट
  10. देवरिया
  11. फर्रुखाबाद
  12. फतेहपुर
  13. हमीरपुर
  14. कानपुर देहात
  15. कुशीनगर
  16. ललितपुर
  17. महोबा
  18. सिद्धार्थ नगर
  19. सोनभद्र
  20. अमेठी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.