बिल्डर विक्रम त्यागी अपहरण केस: पुलिस को दिया 6 दिन का अल्टीमेटम

बिल्डर विक्रम त्यागी अपहरण केस: पुलिस को दिया 6 दिन का अल्टीमेटम

बिल्डर विक्रम त्यागी अपहरण केस: पुलिस को दिया 6 दिन का अल्टीमेटम

Tricity Today | बिल्डर विक्रम त्यागी की बरामदगी के लिए एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते लोग।

गाजियाबाद से 26 जून को रहस्यमय हालात में लापता हुए अपहृत बिल्डर विक्रम त्यागी की बरामदगी नहीं होने पर उनके परिजन मायूस हो चले हैं। वह किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत हैं। दूसरी ओर सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

करीब डेढ़ माह से लापता बिल्डर विक्रम त्यागी मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। गुरुवार को बिल्डर विक्रम त्यागी न्याय मंच के सैंकड़ों सदस्य राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रांड सवाना पर एकत्रित हुए। इन लोगों ने एसएसपी के कार्यालय पर तालाबंदी का ऐलान किया था। यहां से लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय कूच करने वाले थे। एसपी सिटी मनीष मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान एसपी सिटी ने न्याय मंच के पदाधिकारियों से 6 दिन का समय और मांग लिया है। 

न्याय मंच के संयोजक आशित त्यागी ने बताया कि एसपी सिटी के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन जन्माष्टमी तक स्थगित कर दिया है। आशित त्यागी ने बताया कि बिल्डर विक्रम त्यागी की सकुशल बरामदगी के लिये न्याय मंच ने एक ज्ञापन भी एसपी सिटी को सौंपा है। अगर विक्रम त्यागी की खोज नहीं की गई तो आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

इस दौरान अश्वनी त्यागी, अनिल त्यागी भदोली, संजय त्यागी, राजकुमार त्यागी और अजय दिनकरपुर आदि मौजूद थे। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स को भी लगा रखा है। विक्रम त्यागी की कार मुजफ्फरनगर में बरामद हो चुकी है। एसटीएफ का मानना है कि विक्रम त्यागी के अपहरण में मुजफ्फरनगर के कार लूट गैंग का हाथ हो सकता है, लेकिन अभी तक पुलिस और एसटीएफ केवल थ्योरी पर काम कर रही है। कुछ भी ठोस हासिल नहीं हो सका है।

दूसरी ओर इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। प्रियंका गांधी ने विक्रम त्यागी के परिवार की बुरी हालत के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी है। प्रियंका गांधी ने मांग की है कि पुलिस तेजी से काम करे और विक्रम का जल्दी से जल्दी पता लगाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.