Coronavirus Lockdown: नोएडा के मोरना डिपो से भी गांव लौटने के लिए बस मिल रही हैं

Coronavirus Lockdown: नोएडा के मोरना डिपो से भी गांव लौटने के लिए बस मिल रही हैं

Coronavirus Lockdown: नोएडा के मोरना डिपो से भी गांव लौटने के लिए बस मिल रही हैं

Tricity Today | गांवों को लौट रहे मजदूर

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉक डाउन के बीच बड़ी संख्या में अपने गांवों को लौट रहे मजदूर कई दिनों से पैदल यात्रा कर रहे हैं। अब इन लोगों के किए सरकार ने इंतजाम किए हैं। इन लोगों को गाजियाबाद में लाल कुआं और ग्रेटर नोएडा परी चौक के साथ-साथ नोएडा में मोरना डिपो से भी रोडवेज की बस मिल रही हैं। शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शहर में भ्रमण के दौरान यह जानकारी दी है।

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और दूरदराज से पैदल लौट रहे हैं। रोडवेज बसों की निशुल्क व्यवस्था परी चौक ग्रेटर नोएडा पर की है। जिससे सभी राहगीर अपने अपने मूल स्थान निवास पर सुरक्षित पहुंच सकें। साथ ही उनके भोजन और पानी की व्यवस्था करवाने के आदेश भी दिए गए हैं। यूपी रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह का इंतजाम नोएडा में मोरना बस डिपो पर की गई है। मोरना से यह सुविधा शुक्रवार की अल सुबह शुरू की गई है।

दूसरी ओर गाजियाबाद में लाल कुआं से इन लोगों को रोडवेज की बस मिलेंगी। यूपी रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक लाल कुआं से मिलने वाली बसें नेशनल हाईवे 91 के रास्ते अलीगढ़, बदायूं, आगरा से आगे आजमगढ़, बनारस और गोरखपुर तक जाएंगी। इसी तरह ग्रेटर नोएडा परी चौक से चलने वाली बसें यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, इटावा, कानपुर लखनऊ, बनारस और गोरखपुर तक जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.