बेजुबानों के लिए आगे आए और यह काम करने लगे, Lockdown Stories

बेजुबानों के लिए आगे आए और यह काम करने लगे, Lockdown Stories

बेजुबानों के लिए आगे आए और यह काम करने लगे, Lockdown Stories

Tricity Today | श्रवण मिश्रा बंदरों को खाना खिलाते हुए

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा में लोग जुटे हुए है। लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे हैं। जो बेजुबानों की सेवा करने की ठानी है। ऐसा ही काम सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्रा ने बंदरों की सेवा में जुटे हैं। रोजाना वह 300 बंदरों को भोजन करा रहे हैं। अब बंदरों से उनकी दोस्ती जैसे हो गई है।

लॉकडाउन शुरू हुआ तो जरूरतमंदों को भोजन कराना शुरू किया गया। लेकिन बेजुबानों के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्रा की नजर बंदरों पर पड़ी। वह भूख से परेशान थे। इसके बाद उन्होंने इनकी सेवा का बीड़ा उठाया। करौदी कलां के महावीरन धाम में करीब 300 बंदर हैं। इन बंदरों के भोजन का इंतजाम शुरू किया। करीब एक महीने से वह रोजाना इन बंदरों के लिए भोजन लेकर जाते हैं। बंदरों के लिए रोट, चना, गुड़ आदि लेकर जाते हैं। बंदर भी उनको देखकर पास आ जाते हैं। अब तो उनकी दोस्ती जैसी हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग सक्षम हैं, वह बेजुबानों की भी सेवा करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.