NOIDA: योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आप विधायक राघव चड्डा पर केस दर्ज

NOIDA: योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आप विधायक राघव चड्डा पर केस दर्ज

NOIDA: योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आप विधायक राघव चड्डा पर केस दर्ज

Tricity Today | AAP MLA Raghav Chaddha & Yogi Adityanath

आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा पर नोएडा के सेक्टर 20 थाने में केस दर्ज किया गया है। राघव ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों की पिटाई करवा रहे हैं।

दिल्‍ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। पुलिस को दी शिकायत में वकील प्रशांत उमराव ने बताया कि विधायक राघव ने गलत जानकारी फैलाई है। आरोप है कि राघव चड्ढा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा था कि सूत्रों के मुताबिक योगी जी दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटवा रहे हैं। योगी जी बोल रहे हैं कि तुम क्यों दिल्ली गए थे। अब तुम लोगों को कभी दिल्ली जाने नहीं दिया जाएगा। 

उन्होंने आगे लिखा कि मेरी यूपी सरकार से अपील है, ऐसा न करें। इस मुश्किल की घड़ी में लोगों की समस्याओं को बढ़ाइए मत। राघव के इसी ट्वीट को आधार बनाकर सेक्टर 20 थाने में शिकायत दी गई। राघव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली से नोएडा होते हुए हजारों लोग यूपी आ रहे हैं। देशभर में कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन में तीन दिनों से हजारों की संख्या में मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। 

इनमें काफी संख्या में लोग दिल्ली से नोएडा होते हुए यूपी आ रहे हैं। इनमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से आए लोग हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद विधायक राघव ने अपने ट्विटर अकाउंट से विवादित ट्विट डिलीट कर दिया है। वहीं, विवादित ट्विट को लेकर यूजर ने उनके अकाउंट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। किसी ने कार्रवाई की मांग की तो किसी ने उनका समर्थन किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.