यमुना प्राधिकरण के सीईओ को अटल सम्मान से सम्मानित किया

यमुना प्राधिकरण के सीईओ को अटल सम्मान से सम्मानित किया

यमुना प्राधिकरण के सीईओ को अटल सम्मान से सम्मानित किया

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण के सीईओ को अटल सम्मान से सम्मानित किया

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की दोहरी जिम्मेदारी संभालने वाले आईएएस अधिकारी एयरपोर्ट मैन डॉक्टर अरुण वीर सिंह को भारत विकास परिषद गौतम बुद्ध नगर द्वारा "अटल सम्मान" से विभूषित किया है। 

भारत विकास परिषद गौतम बुद्ध नगर शाखा के अध्यक्ष अजेय कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर अरुण वीर सिंह एक जादुई व्यक्तित्व वाले आईएएस अधिकारी है। उन्होंने आवंटियों और स्थानीय किसानों के बहुपक्षीय मुद्दों को संबोधित किया है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस क्षेत्र का विकास निर्धारित समय में पूरा हो। उन्होंने अपने समकक्ष आधिकारियो के लिए एक उदाहरण और आने वाले आधिकारियो के लिये एक मापदंड निर्धारित करता है।

शाखा के महासचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर अरुण वीर सिंह क्षेत्र के विकास के लिये आवश्यक गतिशीलता को समझते हैं और YEIDA & NIAL को आगे ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। भारत विकास परिषद गौतम बुद्ध नगर कामना करता है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टर अरुण वीर सिंह को सौंपे गए सभी दाईत्व और  परियोजनाओं को समय पर सफलतापूर्वक पूरा कराकर हमारे जिले को पूरे भारत में ही नहीं वरन विश्व में "अतुल्य गौतम बुद्ध नगर"  स्वरूप स्थापित करने मे अग्रनी भूमिका निभायेंगे l

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.