ग्रेटर नोएडा वेस्ट: चेरी काउंटी के रेजिडेंट से पिस्टल की नोक पर चेन लूटने वाला पकड़ा गया, पुलिस पर भी चलाई गोली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: चेरी काउंटी के रेजिडेंट से पिस्टल की नोक पर चेन लूटने वाला पकड़ा गया, पुलिस पर भी चलाई गोली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: चेरी काउंटी के रेजिडेंट से पिस्टल की नोक पर चेन लूटने वाला पकड़ा गया, पुलिस पर भी चलाई गोली

Noida Police | चेरी काउंटी के रेजिडेंट से पिस्टल की नोक पर चेन लूटने वाला पकड़ा गया, पुलिस पर भी चलाई गोली

बिसरख पुलिस की बाइक सवारों से हुई मुठभेड़gangaदो साथी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को लूटने वाले बदमाश को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई है। शुक्रवार की दोपहर लुटेरों और पुलिस के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। शुक्रवार को भी लुटेरे इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस को भनक लगी और घेराबंदी की गई। इस दौरान बेखौफ लुटेरों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। पकड़े गए लुटेरे ने 22 जुलाई की सुबह चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी के रेजिडेंट से पिस्टल की नोक पर सोने की चेन लूटी थी।

बिसरख थाना पुलिस की शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। जबकि, उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। 

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुआ बदमाश जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बिसरख कोतवाली के प्रभारी मुनीष चौहान की टीम को सूचना मिली कि शातिर बदमाश क्षेत्र में लूट की वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। 

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें जिला गाजियाबाद के भाटिया मोड़ (दौलत पुरा) का निवासी मनीष उर्फ चंद्रपाल गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसके दो साथी अभिमन्यु और लोकेश पुलिस को चकमा देकर भाग गए हैं। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और लूटी गई चेन बेचकर मिले 22 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने 22 जुलाई को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी पुलिस चौकी के पास एक निवासी से तीन तोले सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा आरोपी पर हत्या की कोशिश करने एक केस और दर्ज है। मुठभेड़ में घायल हुए लुटेरे पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.