गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tricity Today | Chief Minister Yogi Adityanath arrives at Yashoda Hospital in Ghaziabad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से यशोदा अस्पताल गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई गंभीर बीमारी के कारण यशोदा अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए यशोदा अस्पताल पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के बहनोई गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। वह पिछले 9 मार्च से यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं और उनका गंभीर बीमारी के चलते उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री करीब सात बजे यशोदा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने बहनोई को देखा। उसके बाद उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत की। पूरी जानकारी लेने के बाद वह अस्पताल से निकल गए हैं। वह करीब आधा घण्टा अस्पताल में रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.