भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

Google Image | रामविलास पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार की देर शाम को निधन हो गया है। गुरुवार की रात को रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान इस बात की पुष्टि की है।

चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "पापा अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है आप जहां भी होंगे मेरे साथ होंगे।" 

रामविलास पासवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में किया जा रहा था। आज शाम को ही रामविलास पासवान ने अंतिम सास ली है। उनकी मौत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी को काफी बड़ा झटका लगा है। रामविलास पासवान भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.