गाजियाबाद और लखनऊ के नगर आयुक्त का तबादला, 10 आईएएस-पीसीएस बदले गए

गाजियाबाद और लखनऊ के नगर आयुक्त का तबादला, 10 आईएएस-पीसीएस बदले गए

गाजियाबाद और लखनऊ के नगर आयुक्त का तबादला, 10 आईएएस-पीसीएस बदले गए

Google Image | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी स्तर के अफसर शामिल हैं। गाजियाबाद और लखनऊ कर नगर आयुक्तों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। कानपुर देहात के डीएम हटा दिए हैं। तीन जिलों के अपर जिलाधिकारी का भी तबादला किया गया है।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नगर आयुक्त का तबादला किया गया है। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी हटाए गए हैं। अब अजय द्विवेदी लखनऊ के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। सोनभद्र के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर अजय द्विवेदी लखनऊ नगर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। कानपुर देहात के जिलाधिकारी आरके सिंह का भी ट्रांसफर किया गया है। आरके सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त दिनेश चंद्र को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। दिनेश चंद्र ने बतौर नगर आयुक्त गाजियाबाद शानदार काम किया है। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में दिनेश चंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इनके अलावा प्रेरणा शर्मा को शाहजहांपुर की मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। अजय पाल को सोनभद्र का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अब महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नगर आयुक्त बने। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त) वैभव मिश्रा हटाए गए हैं। उनकी जगह विपिन मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त) बनाकर भेजा गया है। कानपुर के अपर जिलाधिकारी (नगर) विवेक श्रीवास्तव हटाए गए हैं। उनकी जगह अतुल कुमार को कानपुर भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.