सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, 51 योजनाओं का एकसाथ लोकार्पण किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, 51 योजनाओं का एकसाथ लोकार्पण किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, 51 योजनाओं का एकसाथ लोकार्पण किया

Google Image | सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, 51 योजनाओं का एकसाथ लोकार्पण किया

सोमवार की दोपहर उन्नाव के पास बांगरमऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे इलाके को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने क्रांतिकारियों की धरती को नमन करते हुए 51 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 17 योजनाओं का शिलान्यास किया है। इस अवसर पर सीएम योगी ने जन समुह को संबोधित करते हुए कहा, जनपद उन्नाव क्रांतिकारियों की भूमि है जिस पर हमें गर्व है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश की जनता को योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। प्रदेश की व उन्नाव की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भाजपा को चुनकर प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने में सहयोग किया।

उन्होंने आगे कहा सरकार की योजनाएं जनता तक सीधे पहुचाने काम सिर्फ भाजपा सरकार कर रही है।भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म करके एक शांति का वातावरण कायम करने का काम किया है।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 100 बेड वाले अस्पताल का लोकार्पण किया साथ ही बांगरमऊ-संडीला मार्ग का नाम बदलकर महाराज सातन पासी मार्ग किये जाने का ऐलान किया। सीएम पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित कई योजनाओं की जनपद वासियों को सौगात दी।

बता दे बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने एक प्रकरण में बर्खास्त कर दिया था जिसकी वजह से यह सीट खाली थी। इस सीट पर उप चुनाव होना जिसको लेकर भाजपा सहित अन्य दल इस सीट पर कब्जा करने को लेकर अपनी ताकत झोंकने में पीछे नहीं हैं।

सीएम से पूर्व जनसभा को विधानसभा अध्यक्ष हृदय* *नारायण दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह,सासंद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनपद के सभी पार्टी विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.