कंपनी ने नगर निगम को बांटे सैनिटाइजर व कोविड किट

कंपनी ने नगर निगम को बांटे सैनिटाइजर व कोविड किट

कंपनी ने नगर निगम को बांटे सैनिटाइजर व कोविड किट

Tricity Today | कंपनी ने नगर निगम को बांटे सैनिटाइजर व कोविड किट

लॉकडाउन के करीब 40 दिन खत्म होने के बाद अब धीरे-धीरे विभिन्न इंडस्ट्री को खोलने की इजाजत प्रशासन ने दिए हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद में भी करीब 450 फैक्टरी को खोलने की अनुमति दी गई है। ये सभी फैक्टरियां आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हैं। 

इन फैक्टरियों को खोलने की सशर्त अनुमति मिली है। साथ ही इन्हें प्रशासन के दिए गए नियमों का पालन करने को भी कहा गया है। मसलनय कार्यक्षेत्र में सैनिटिजेशन करना, थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क का पहना, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना तथा सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।  

साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया की पहाड़पुर 3 पी कंपनी इन नियमों का पालन करने में सबसे आगे रही। और कंपनी ने गाजियाबाद नगर निगम में 250 पीपीई किट, हैंड सैनिटजर, मास्क और ग्लव्स का वितरण किया। 

इस मौके पर पहाड़पुर 3 पी के सेफ्टी प्रमुख मो. शैफुल आरफिन, फैक्टरी मैनजर मनोज बिष्ट और स्प्रेको रिसाइक्लर, प्रमुख मयंक टेकरीवाल मौजूद थे। मो. शैफुल और बिष्ट ने बताया की वो आपदा के समय हमेशा देशवासियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.