यूपी में कांग्रेस ने 17 जिला और नगर अध्यक्ष नियुक्त किए, गाजियाबाद में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया

यूपी में कांग्रेस ने 17 जिला और नगर अध्यक्ष नियुक्त किए, गाजियाबाद में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया

यूपी में कांग्रेस ने 17 जिला और नगर अध्यक्ष नियुक्त किए, गाजियाबाद में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश में 17 जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति पर सहमति दे दी है। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन 17 नए जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची बुधवार की दोपहर बाद जारी की है। इस सूची को देखने पर गाजियाबाद जिले में एक बड़ा बदलाव नजर आता है। गाजियाबाद जिला और महानगर अध्यक्षों की पूर्व में ही नियुक्ति की जा चुकी है। पहली बार राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मोदीनगर में नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बहराइच, गोंडा और बदायूं मैं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। गोंडा नगर, बदायूं नगर, पीलीभीत, कासगंज, मिर्जापुर, गोरखपुर महानगर, सोनभद्र नगर जालौन, आजमगढ़ महानगर, उन्नाव नगर, लखीमपुर, मोदीनगर, मुगलसराय चंदौली में नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

सूची के मुताबिक वेद प्रकाश त्रिपाठी को लखनऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बहराइच का जिला अध्यक्ष जेपी मिश्रा को नियुक्त किया गया है। पंकज चौधरी को गोंडा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रफीक रायनी को गोंडा नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओंकार सिंह को बदायूं का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। असरार अहमद को बदायूं नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहिंदर सक्सेना को पीलीभीत नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

राजेंद्र कश्यप को कासगंज नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजन पाठक को मिर्जापुर शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशुतोष तिवारी को गोरखपुर शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार त्रिपाठी को सोनभद्र का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रेहान सिद्दीकी को जालौन उरई नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नाजम खान को आजमगढ़ शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

अरुण कुशवाहा को उन्नाव शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ त्रिवेदी को लखीमपुर शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशीष शर्मा को मोदीनगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राम जी गुप्ता को मुगलसराय चंदौली का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.