कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर से किसान न्याय यात्रा शुरू की, उमड़ी किसानों की भीड़

कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर से किसान न्याय यात्रा शुरू की, उमड़ी किसानों की भीड़

कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर से किसान न्याय यात्रा शुरू की, उमड़ी किसानों की भीड़

Tricity Today | कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर से किसान न्याय यात्रा शुरू की, उमड़ी किसानों की भीड़

केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को आंदोलन की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू के नेतृत्‍व में मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना मोड़ से कृषि कानूनों के खिलाफ 'किसान न्‍याय यात्रा' की शुरुआत हुई। मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई इस जनसभा में काफी भीड़ आई। खासतौर से किसान शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने ट्रैक्‍टर चलाकर इस न्‍याय यात्रा की शुरुआत की। अजय कुमार लल्लू ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ''मौजूदा तीनों कृषि कानूनों से किसानों का नहीं बल्कि देश के बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ होगा। यह कानून किसानों की जमीनें छीनने वाला काला कानून है, जिसे हम किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।'' लल्‍लू ने आगे कहा, ''कांग्रेस जब तक इस काले कानून को वापस नहीं करा लेगी तब तक सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।''

पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, इसी के तहत मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों की रैली निकाली गयी और इन काले कानूनों का विरोध किया गया। इसके उपरान्त आयोजित एक किसान रैली को सम्बोधित करते हुए लल्‍लू ने कहा कि मौजूदा कृषि कानून कार्पोरेट खेती सहित बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कानून हैं। उल्लेखनीय है कि किसान न्याय यात्रा का आयोजन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और तमाम नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया।

आपको बता दें कि मंगलवार को ही बड़े किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती थी। इस कारण किसानों से जुड़े इस मुद्दे को मुजफ्फरनगर से कांग्रेस ने उठाया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह टिकैत मुजफ्फरनगर के मूल निवासी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसान हितों के लिए संघर्ष किया। भारतीय किसान यूनियन की स्थापना की थी। एक समय में यह अराजनैतिक संगठन देश के सबसे बड़े किसान संगठन के रूप में जाना जाता था। कांग्रेस ने भी मंगलवार को मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा की शुरुआत महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देकर की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.