जामिया में गोली चलाने वाले लड़के के परिवार में कांग्रेस-भाजपा के नेता

जामिया में गोली चलाने वाले लड़के के परिवार में कांग्रेस-भाजपा के नेता

जामिया में गोली चलाने वाले लड़के के परिवार में कांग्रेस-भाजपा के नेता

Tricity Today | Jamia Shooting Boy

जामिया में गोली चलाने वाले लड़के के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। परिवार के सारे लोग कसबे में कामकाज करते हैं। परिवार के कई सदस्य राजनीति में हैं। परिवार का ताल्लुक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, दोनों राजनीतिक दलों से है। जानकारी मिली है कि लड़का खुद भी हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल का सदस्य है। हालांकि, इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। खुद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इसके लिए भाजपा के नेताओं के भाषणों को जिम्मेदार ठहराया है।

कसबे से मिली जानकारी के मुताबिक लड़के के चाचा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि रह चुके हैं। हालांकि, कैंसर से पीड़ित होने के कारण उनकी मौत हो चुकी है। चचेरा भाई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जेवर मंडल का उपाध्यक्ष रह चुका है। अब भी पार्टी का सक्रिय सदस्य है। लड़का खुद बजरंग दल का सदस्य बताया जा रहा है। उसकी यह हरकत पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसके घर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि उनके किसी भी सदस्य ने ऐसा कभी कुछ नहीं किया। लड़के द्वारा की गई यह घटना परेशान और शर्मसार करने वाली है। परिजनों का कहना है कि यह हमारे परिवार पर एक तरह का दाग लग गया है।

कसबे के लोगों का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों के नेता भले ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहें लेकिन हकीकत यह है कि लड़का मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसके पूरे परिवार में अच्छे सदस्य हैं। कसबे में उनकी अच्छी पहचान और इज्जत है। सभी लोग सामाजिक हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख में साझाीदार रहते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.