कांग्रेस राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 11 ईंट भेजेगी, कहा- राजीव गांधी के कारण राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है

कांग्रेस राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 11 ईंट भेजेगी, कहा- राजीव गांधी के कारण राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है

कांग्रेस राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 11 ईंट भेजेगी, कहा- राजीव गांधी के कारण राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है

Google Image |

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 11 ईंटें भेजेगी। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास पांच अगस्त को होने वाला है।

कमलनाथ ने यहां अपने सरकारी निवास पर राम दरबार सजाकर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन करने के बाद मीडिया से कहा, ''हम राम मंदिर निर्माण के लिये प्रदेश की जनता की ओर से चाँदी की 11 ईंट "शिला" भेज रहे हैं। ये ईंट प्रदेश के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से चंदा एकत्रित कर खरीदे गये हैं।

उन्होंने कहा, ''हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। कमलनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में इसकी शुरुआत की थी और वर्ष 1989 में उन्होंने इसका शिलान्यास किया था। उन्होंने दावा किया, ''राजीव गांधी जी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है। आज राजीव जी होते तो यह सब देखते।

कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है। यहाँ विभिन्न भाषाएं एवं विभिन्न धर्मों के लोग रहते है। यह हमारी पहचान है। उन्होंने कहा, ''हम जब भी कुछ करते है, भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है। क्या धर्म पर उनका पेटेंट है, उनका ठेका है? उन्होंने :भाजपा: धर्म की एजेंसी ली हुई है क्या?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने कुछ साल पहले छिन्दवाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की। इसके अलावा, हमने अपनी पूर्व प्रदेश सरकार में गौशालाएँ बनवायी, 'राम वन गमन पथ पथ के निर्माण की बाधाएं दूर की और महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर के विकास की योजना बनायी।

उन्होंने कहा, ''बस हम धर्म का उपयोग राजनीति के लिये नहीं करते हैं। हम इसे 'इवेंट नहीं बनाते हैं। हम सभी की सोच धार्मिक है लेकिन हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने राम मंदिर की स्थापना को भारतीय संस्कृति, समाज, धर्म और अध्यात्म के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है। प्रियंका गांधी ने आस्था जताते हुए कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाला कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और भगवान राम के समानता वाले विचारों को आगे बढ़ाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.