जेवर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ, डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा

जेवर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ, डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा

जेवर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ, डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा

Tricity Today | जेवर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ

जेवर में प्रस्तावित गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 10 करोड रुपए की लागत से बन रहा यह डिग्री कॉलेज जेवर का पहला कॉलेज होगा। जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा चुनाव के दौरान इसके निर्माण का वादा किया था। अगले डेढ़ वर्ष में यह डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। उम्मीद है कि 2022 शिक्षण सत्र से इसमें पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "जेवर में बनने वाले महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अवगत कराना चाहता हूं कि 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह महाविद्यालय उन कन्याओं को समर्पित है, जो 8वीं 10वीं 12वीं करने के बाद उच्च शिक्षा से महरूम रह जाती थीं। क्षेत्र की इसी मांग को देखते हुए मैंने चुनाव के समय लोगों से वायदा किया था। यह वायदा धरातल पर नजर आने लगा है। इस महाविद्यालय के बनने से जेवर क्षेत्र के सैकड़ों गांव लाभान्वित होंगे।"

जेवर में प्रस्तावित इस कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करीब 4 महीने पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया था। शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने जेवर क्षेत्र में एक राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की भी घोषणा की थी। इस परियोजना पर भी जल्दी काम शुरू होने वाला है। दूसरी ओर केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने जेवर क्षेत्र में एक और डिग्री कॉलेज को मंजूरी दे दी है। जिसका निर्माण दनकौर कस्बे के आसपास होगा। उत्तर प्रदेश में जेवर विधानसभा क्षेत्र ऐसा अकेला इलाका है, जहां एक साथ तीन कॉलेजों को सरकार ने मंजूरी दी है। 

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले का हिस्सा होने के बावजूद जेवर शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी सुविधाओं के मामले में बहुत पीछे था। धीरेन्द्र सिंह ने विधायक बनने के बाद 15 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ी परियोजनाओं पर बेहद संजीदगी के साथ काम किया है। केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम योजनाओं का फायदा धीरेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दिलाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.