गौतमबुद्ध नगर में फिर पांव पसार रहा है कोरोना, आज 200 नए मामले रिपोर्ट किए गए

गौतमबुद्ध नगर में फिर पांव पसार रहा है कोरोना, आज 200 नए मामले रिपोर्ट किए गए

गौतमबुद्ध नगर में फिर पांव पसार रहा है कोरोना, आज 200 नए मामले रिपोर्ट किए गए

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस फिर पांव पसार रहा है। शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जिले में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी हैँ।

उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 164 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,125 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 16,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 17,625 हो गए हैं।     

उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 164 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,125 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 16,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 17,625 हो गए हैं।

देशभर में एक दिन में 48,648 नए मामले सामने आए

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,88,851 हो गए। वहीं, 563 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,21,090 हो गई। देश में अभी 5,94,386 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 73,73,375 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों के छह लाख से कम होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की दर देश में 91 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
     
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वायरस से 563 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,21,090 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 73,73,375 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 91.15 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है।
     
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,94,386 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.35 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
     
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 अक्टूबर तक कुल 10,77,28,088 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,64,648 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को ही किया गया। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 563 लोगों की मौत हुई, उनमें से 156 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के 61, छत्तीसगढ़ के 53, कर्नाटक के 45, तमिलनाडु के 35, दिल्ली के 27 और केरल के 26 लोग थे।
     
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,21,090 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 43,710 लोग महाराष्ट्र के थे, उसके बाद कर्नाटक के 11,091, तमिलनाडु के 11,053, उत्तर प्रदेश के 6,983, पश्चिम बंगाल के 6,725, आंध्र प्रदेश के 6,659, दिल्ली के 6,423, पंजाब के 4,168 और गुजरात के 3,705 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.