BREAKING: गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंची, पूरी रिपोर्ट

BREAKING: गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंची, पूरी रिपोर्ट

BREAKING: गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंची, पूरी रिपोर्ट

Tricity Today | गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंची

गाजियाबाद में शनिवार को 147 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिसके बाद जिले में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 3016 हो गई है। अब उत्तर प्रदेश में गौतम बुध नगर और गाजियाबाद दो जिले ऐसे हैं, जिनमें मरीजों का आंकड़ा 3000 के पार पहुंच चुका है। हालांकि, इन मरीजों में से 1747 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अभी जिले के अस्पतालों में 1206 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

एक्टिव केसेस के मामले में गाजियाबाद जिला पूरे उत्तर प्रदेश में पहले नंबर पर है। जिले के अस्पतालों में 1206 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर अब लखनऊ जिला है। लखनऊ में 1169 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। तीसरे नंबर पर गौतम बुध नगर है। अब गौतम बुध नगर में 918 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 1,403 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 1300 मरीज का रिकॉर्ड था।

दैनिक प्रेस वार्ता में अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को कहा, "उत्तर प्रदेश ने पिछले 10 घंटों में 1,403 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं।" उन्होंने कहा कि राज्य में 11,490 सक्रिय सीओवीआईडी-19 मामले हैं। जबकि 22,689 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। 913 मरीजों का वायरस की चपेट में आने के कारण राज्य के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान अमित मोहन प्रसाद ने कहा, पूरे उत्तर प्रदेश में 3 दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। जिसका मकसद कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन को तोड़ना है। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ विभाग और तमाम दूसरे विभागों को लॉकडाउन का मुस्तैदी से पालन करवाने का आदेश दिया गया है। इस दौरान पूरे राज्य में लोगों के लिए आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। आवश्यक और स्वास्थ्य सेवाएं बदस्तूर उपलब्ध रहेंगी। घरों से बिना वजह लोगों को निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.