Update: यूपी में कोरोना का ताजा हाल, अब किस जिले में कितने मरीज, कितने लोग ठीक हुए और किन जिलों में हुईं मौत

Update: यूपी में कोरोना का ताजा हाल, अब किस जिले में कितने मरीज, कितने लोग ठीक हुए और किन जिलों में हुईं मौत

Update: यूपी में कोरोना का ताजा हाल, अब किस जिले में कितने मरीज, कितने लोग ठीक हुए और किन जिलों में हुईं मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की शाम ताजा स्थिति और रिपोर्ट जारी की। जिसके मुताबिक प्रदेश में अब तक 19,204 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। राज्य के 58 जनपदों में यह बीमारी पांव पसार चुकी है। इन 58 जनपदों में से 10 में अब एक भी केस नहीं। मतलब, वहां बीमार पड़े लोगों को ठीक कर लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यूपी के 58 जनपदों में अब तक कुल 1,873 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें 1052 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश के 48 जनपदों में अभी भी कोरोना के 1,516 एक्टिव केस हैं। 1,873 कोरोना पेशेंट्स में पूरे प्रदेश में रविवार को सिर्फ 80 नए केस पॉजिटिव मिले हैं।

अच्छी खबर यह है कि 58 में से 10 जनपद कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनमें पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, प्रतापगढ़, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी हैं। इन जिलों के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। फिलहाल इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं है।

प्रदेश में 90,702 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी कर ली है। यूपी में कुल 1,12,404 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ये सारे लोग विदेश यात्रा करके आए हैं। 11,363 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों का जिलेवार ब्यौरा

  • आगरा में 372
  • लखनऊ में 194
  • गाजियाबाद में 58
  • गौतमबुद्ध नगर में 117
  • लखीमपुर खीरी में 4
  • कानपुर नगर में 170
  • पीलीभीत में 2
  • मुरादाबाद में 101
  • वाराणसी में 37
  • शामली में 27
  • जौनपुर में 5
  • बागपत में 15 
  • मेरठ में 89 
  • बरेली में 6
  • बुलन्दशहर में 38
  • बस्ती में 23
  • हापुड़ में 25
  • गाजीपुर में 6
  • आज़मगढ़ में 8
  • फिरोजाबाद में 83
  • हरदोई में 2 
  • प्रतापगढ़ में 6
  • सहारनपुर में 181
  • शाहजहांपुर में 1
  • बाँदा में 3 
  • महराजगंज में 6
  • हाथरस में 4
  • मिर्जापुर में 3
  • रायबरेली में 43
  • औरैय्या में 10
  • बाराबंकी में 1
  • कौशाम्बी में 2
  • बिजनौर में 29
  • सीतापुर में 20
  • प्रयागराज में 4
  • मथुरा में 10
  • बदायूँ में 14 
  • रामपुर में 20
  • मुजफ्फरनगर में 18
  • अमरोहा में 25
  • भदोही में 1
  • कासगंज में 3
  • इटावा में 2
  • संभल में 13
  • उन्नाव में 1
  • कन्नौज में 7
  • संतकबीर नगर में 21
  • मैनपुरी में 5
  • गोंडा में 1
  • मऊ में 1
  • एटा में 3
  • सुल्तानपुर में 3
  • अलीगढ़ में 13
  • श्रावस्ती में 5
  • बहराइच में 9
  • बलरामपुर में 1
  • अयोध्या में 1
  • जालौन में 1 

अब तक इन जिलों में 327 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए

  • आगरा से 49
  • लखनऊ से 30
  • गाजियाबाद से 16
  • गौतमबुद्ध नगर 71
  • लखीमपुर-खीरी से 4
  • कानपुर नगर से 7
  • पीलीभीत से 2
  • मुरादाबाद से 1
  • वाराणसी से 8
  • शामली से 18
  • जौनपुर से 4
  • बागपत से 1
  • मेरठ से 36
  • बरेली से 6
  • बुलन्दशहर से 5
  • बस्ती से 5
  • गाजीपुर से 5
  • आज़मगढ़ से 3
  • फ़िरोज़ाबाद से 3
  • हरदोई से 2
  • प्रतापगढ़ से 6
  • सहारनपुर से 10
  • शाहजहांपुर से 1
  • महराजगंज से 6
  • हाथरस से 4
  • बाराबंकी से 1
  • कौशाम्बी से 2
  • सीतापुर से 12
  • प्रयागराज से 1
  • बदायूं से 1
  • रामपुर से 4
  • मुजफ्फरनगर से 3 

प्रदेश में अब तक कोरोना से 30 मौतें इन जिलों में हुई हैं

  • बस्ती 1
  • वाराणसी 1
  • बुलन्दशहर 1 
  • लखनऊ 1
  • फिरोजाबाद 1 
  • अलीगढ़ में 1
  • मुरादाबाद में 6
  • मेरठ में 5
  • कानपुर में 3
  • आगरा में 10

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.