Noida: अफसरों पर कोरोना की आफत, जिला सर्विलांस अफसर समेत तीन डॉक्टर पॉजिटिव, एसडीएम गुंजा सिंह सर गंगाराम अस्पताल रेफर

Noida: अफसरों पर कोरोना की आफत, जिला सर्विलांस अफसर समेत तीन डॉक्टर पॉजिटिव, एसडीएम गुंजा सिंह सर गंगाराम अस्पताल रेफर

Noida: अफसरों पर कोरोना की आफत, जिला सर्विलांस अफसर समेत तीन डॉक्टर पॉजिटिव, एसडीएम गुंजा सिंह सर गंगाराम अस्पताल रेफर

Tricity Today | Gautam Buddh Nagar

सीएमओ के बाद जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील कुमार दौरे भी संक्रमण की चपेट में आए gangaस्वास्थ विभाग के दो सीनियर डॉक्टरों को भी संक्रमित होने के बाद अस्पताल भेजा गया हैgangaएसडीएम गुंजा सिंह गाजियाबाद यशोदा अस्पताल से दिल्ली सर गंगाराम अस्पताल रेफरgangaसीएमओ डॉ दीपक कुमार ओहरी का स्वास्थ्य अपेक्षित रूप से तेजी के साथ सुधरा

गौतम बुद्ध नगर के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग पर कोरोना संक्रमण आफत बनकर टूट रहा है। वह गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संक्रमित होने के बाद नोएडा सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। अब जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। डॉ सुनील कुमार दोहरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के दो और डॉक्टर बीमार पड़ गए हैं। दूसरी ओर जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफर करना पड़ा है।

स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार ओहरी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। वह करीब एक सप्ताह पहले पोज़िटिव हुए थे। उनका नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अब मंगलवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे भी संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के दो और सीनियर डॉक्टर चपेट में आ गए हैं। इन दोनों डॉक्टरों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

दूसरी ओर गाजियाबाद से जानकारी मिली है कि जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल से रेफर करके दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल भेजा गया है। गुंजा सिंह को भी संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें उनके पति और गाजियाबाद के अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के संपर्क में आने के कारण संक्रमण हुआ था। जानकारी मिली है कि गुंजा सिंह के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है।

गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि डॉ सुनील कुमार दोहरे संक्रमित हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति में काफी सुधार है। अब कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जिला सर्विलांस अधिकारी की जिम्मेदारियों का निर्वहन डॉ मनोज कुशवाहा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार ओहरी के स्वास्थ्य में तेजी के साथ सुधार हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.