BREAKING: जेवर पर मंडराया कोरोना का साया, डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकला

BREAKING: जेवर पर मंडराया कोरोना का साया, डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकला

BREAKING: जेवर पर मंडराया कोरोना का साया, डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकला

Tricity Today | जेवर

जेवर कस्बे पर भी कोरोनावायरस का साया मंडरा गया है। कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर का बुलंदशहर में कोरोनावायरस टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कर दिया गया है। अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

जेवर के कैलाश अस्पताल में कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनिंदर सिंह का बुलंदशहर में कोरोनावायरस टेस्ट करवाया गया था। यह टेस्ट 9 मई को किया गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की दोपहर मिली है। जिसमें डॉक्टर मनिंदर सिंह को पॉजिटिव बताया गया है। दरअसल, डॉक्टर मनिंदर सिंह की पत्नी भी डॉक्टर हैं और वह बुलंदशहर में कार्यरत हैं। इस कारण उन्होंने कोरोनावायरस टेस्ट बुलंदशहर में करवाया गया है। 

कोरोनावायरस के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर मनिंदर सिंह क्वॉरेंटाइन में थे। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर मनिंदर सिंह जेवर में मंगरौली रोड पर एक फार्म हाउस में रहते हैं। डॉक्टर के वायरस से पॉजिटिव मिलने के बाद कई तरह की आशंका गहरा गई हैं। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले मरीजों और लोगों की पहचान की जाएगी। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को क्वॉरेंटाइन करके रखना पड़ेगा। दूसरी ओर डॉ मनिंदर सिंह की पत्नी को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इस बारे में गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.