COVID-19 UPDATE: देश में 24 घंटे में 6535 नए केस और 146 मौतें

COVID-19 UPDATE: देश में 24 घंटे में 6535 नए केस और 146 मौतें

COVID-19 UPDATE: देश में 24 घंटे में 6535 नए केस और 146 मौतें

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए केस सामने आए हैं और करीब 146 लोगों की मौतें हुई हैं। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 1,45,380 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 1,45,380 केसों में 80,722 एक्टिव केस हैं, वहीं 60,490 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1695 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 52667 हो गई है। 

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। यहां कोविड-19 के कुल 52667 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जो किसी भी राज्य से कई गुना अधिक है। इनमें से 15786 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1695 लोगों की जान जा चुकी है। 

तमिलनाडु: महाराष्ट्र के बाद कोरोना की सबसे अधिक मार तमिलनाडु में ही देखने को मिल रही है। तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17082 हो चुकी है। यहां इस महामारी से 118 की मौत भी हो चुकी है और 8731 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 14053 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 276 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 6771 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 

गुजरात: महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के 14460 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 888 लोगों की मौत हो चुकी है और 6636 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 6859 हो गई है, जिनमें से 300 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 3571 लोग ठीक हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 3110 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1896 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 56 की मौत भी हुई है।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 2730 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 749 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  अब तक यहां 6532 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3581 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 165 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 7300 मामले सामने आ चुके हैं। 167 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 3951 लोग ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 3816 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 278 की मौत हो चुकी है। इनमें से 1414 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.