COVID-19 BREAKING: गाजियाबाद ने गौतम बुद्ध नगर को पछाड़ा, देखिए दोनों जिलों की रिपोर्ट

COVID-19 BREAKING: गाजियाबाद ने गौतम बुद्ध नगर को पछाड़ा, देखिए दोनों जिलों की रिपोर्ट

COVID-19 BREAKING: गाजियाबाद ने गौतम बुद्ध नगर को पछाड़ा, देखिए दोनों जिलों की रिपोर्ट

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 72 और गाजियाबाद में 142 नए मामले रिकाॅर्ड किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ी ताजा रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को कोरोना के 72 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6,302 हो गई है। इनमें से 5,433 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी 826 लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिले में अब तक 43 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।

वही दूसरी और गाजियाबाद में शुक्रवार को कोरोना के 142 नए मरीज सामने आए हैं। गाजियबाद जिले के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे के दौरान 52 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर वापस भेज दिया गया है। गाजियाबाद में अभी तक 6309 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। जिनमें से 5170 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। हालांकि गाजियाबाद में महामारी के कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी गाजियाबाद में 1072 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है।

अगर पूरे राज्य की बात करें तो यूपी में 4600 नए मामले सामने आए हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 3742 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 92526 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण 59 मौत हुई हैं। अभी तक यूपी में 2335 लोगों ने की संक्रमण के कारण जान चली गई हैं। अभी अस्पतालों में 50426 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पूरे राज्य में अब तक 1,45,287 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.