COVID-19 BREAKING: उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, लखनऊ में 10 हजार से ज्यादा

COVID-19 BREAKING: उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, लखनऊ में 10 हजार से ज्यादा

COVID-19 BREAKING: उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, लखनऊ में 10 हजार से ज्यादा

Tricity Today | COVID-19 BREAKING Uttar Pradesh

बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। बुधवार की शाम 3:00 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 4,154 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ अकेला ऐसा जिला है, जहां मरीजों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ में 336 नए मरीज मिले हैं। अब तक लखनऊ में 124 लोग इस महामारी की चपेट में आने के कारण मर चुके हैं। वहीं, पूरे राज्य में मौतों का आंकड़ा 1,857 हो गया है।

यूपी के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को राज्य में 4,154 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दूसरी ओर पूरे राज्य के अस्पतालों ने 3,287 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया है। अब तक 60,558 मरीज संक्रमण से निजात पा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 40 लोगों की महामारी की चपेट में आने के कारण मौत हुई है। कुल मौतों का आंकड़ा 1857 हो चुका है। अभी राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में 41,973 मरीज भर्ती हैं। पूरे राज्य में अब तक 1,04,388 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

लखनऊ में 10,000 से ज्यादा मरीज हुए

बुधवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 336 मरीज लखनऊ में आए हैं। पिछले 15 दिनों के दौरान लखनऊ में रिकॉर्ड तोड़ मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। लखनऊ राज्य में अकेला ऐसा जिला है, जहां मरीजों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। बुधवार को जिले में मरीजों की संख्या 10,141 हो चुकी है। इनमें से अब तक 5,504 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। 4,513 मरीज अभी जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। 124 लोगों की जान जा चुकी हैं। हालांकि बुधवार को लखनऊ में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

कानपुर में सबसे ज्यादा 234 लोगों की मौत

राज्य में अगर भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जाए तो कानपुर नगर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वहां अब तक 234 लोगों ने दम तोड़ दिया है। बुधवार को भी पिछले 24 घंटों के दौरान छह लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में 459 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। केवल 81 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। अब जिले के अस्पतालों में 4,176 मरीज भर्ती हैं। अब तक जिले में केवल 2,512 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं।

बुधवार को इन जिलों में हुई संक्रमण के कारण मौत

बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी और झांसी में 3 लोगों ने दम तोड़ा है। प्रयागराज, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती और चंदोली में 2-2 लोगों की मौत हुई हैं। गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बलिया, बाराबंकी, आजमगढ़, सहारनपुर, संत कबीर नगर, संभल, गोंडा, इटावा सुल्तानपुर और कानपुर देहात में एक मरीज की मौत हुई है।

बुधवार को नए मरीजों के मामले में टॉप-10 जिले

बुधवार को सबसे ज्यादा 459 मरीज कानपुर नगर में आए हैं। लखनऊ में 336, प्रयागराज में 204, गाजियाबाद में 139, बरेली में 126, गौतमबुद्ध नगर और गोरखपुर में 100, जौनपुर में 112, बलिया में 128 और जालौन में 123 नए मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.