फैक्ट्री में सिलेंडर फटा, चार कर्मचारी घायल

फैक्ट्री में सिलेंडर फटा, चार कर्मचारी घायल

फैक्ट्री में सिलेंडर फटा, चार कर्मचारी घायल

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida: शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे थाना साइट-5 क्षेत्र में प्लॉट नंबर-75 ईकोटेक वन एक्सटेंशन की एक निर्माणाधीन फैक्ट्री  में गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

फैक्ट्री में पिक अप गाड़ी से गैस सिलेंडर उतारे जा रहे थे। तभी विस्फोट हो गया, जिसके कारण श्रीपत (40) के दोनों पैर कट गए हैं। वसीम (36) का एक पैर घुटने के नीचे से अलग हो गया है। इन दोनों को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत गम्भीर है। दो अन्य कर्मचारी रिहान (19) और फैजान (25) वर्ष घायल हैं। दोनों को कासना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस बल घटनास्थल पर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.