दादरी पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब पकड़ी

दादरी पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब पकड़ी

दादरी पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Dadri Police | दादरी पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब पकड़ी

दादरी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर में भरकर लुधियाना से गोरखपुर ले जाई जा रही 800 पेटी शराब जब्त की है। जिसकी बाजार में कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 

डीसीपी जोन-3 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान मौहम्मद सलीम निवासी हसनपुर जिला अमरोहा और करमवीर निवासी गांव शहडवा हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि दादरी कोतवाली पुलिस की टीम ने इनके कब्जे से एक कंटेनर बरामद किया है। जिसमें 800 पेटी अरूणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है। 

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह यह शराब जिरकपुर लुधियाना से लेकर गोरखपुर जा रहे थे। पुलिस इनसे शराब माफिया के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिसके द्वारा इतनी बड़ी खेप सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी। दादरी कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.