दनकौर के विकास को लगेंगे पंख, पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा

दनकौर के विकास को लगेंगे पंख, पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा

दनकौर के विकास को लगेंगे पंख, पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा

Tricity Today | Dhirendra Singh

महाभारतकालीन गुरू द्रोणाचार्य की नगरी दनकौर के विकास को जल्दी पंख लगेंगे। इस पौराणिक कस्बे को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। यह जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने की है। विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 50 लाख रुपये की धनराशि दनकौर कस्बे का विकास करने के लिए मांगी है।

दनकौर कस्बे के लोग यह मांग वर्षों से कर रहे हैं। एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप दनकौर में 50 लाख रूपये की लागत से द्रोण नगरी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जेवर में पर्यटन स्थल का विकास किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी है। विधायक ने बताया कि सोमवार को शासन की ओर से नामित कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) को पत्र लिखा है। विधायक ने यूपी सिडको को कहा है कि दनकौर में विकास योजनाएं शुरू करने के शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। 

विधायक धीरेन्द्र सिंह का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर में कस्बा दनकौर एक ऐतिहासिक, पौराणिक और संस्कृतिक महत्व रखता है। महाभारतकालीन यह क्षेत्र गुरू द्रोणाचार्य की कर्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। यहां कौरव और पांडवों ने शिक्षा-दीक्षा ली थी। प्रदेश सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा तक हेरिटेज कॉरिडोर के रूप में विकसित करना चाहती है। इसलिए दनकौर का चयन पर्यटन नगरी के रूप में होने से इस कॉरिडोर का महत्व और अधिक बढ़ जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.