Delhi: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डीन की हालत गंभीर, बेटी ने की सोशल मीडिया पर प्लाजमा देने की अपील

Delhi: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डीन की हालत गंभीर, बेटी ने की सोशल मीडिया पर प्लाजमा देने की अपील

Delhi: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डीन की हालत गंभीर, बेटी ने की सोशल मीडिया पर प्लाजमा देने की अपील

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

आरएमएल के कोरोना संक्रमित डीन डॉ. सूद को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैgangaसोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति की तलाश चल रही है

केंद्र सरकार के डॉ राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद की हालत गंभीर है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते डॉ सूद अपने घर पर आइसोलेशन में थे लेकिन दो दिन पहले उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनकी डॉक्टर बेटी ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा थैरेपी के लिए "ओ" पॉजिटिव रक्त समूह के दाता से प्लाज्मा दान करने की अपील की है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर दिल्ली के अन्य डॉक्टरों ने उनकी मदद को कई वॉट्सग्रुप में पहुंचाया। जिसके परिणाम स्वरूप आधा घंटे में ही एक दाता उन्हें मिल गया। दरअसल, आरएमएल के डीन डॉ. राजीव सूद कुछ ही दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते वे होम आइसोलेशन पर थे। हालांकि बुधवार को अचानक से उनकी तबियत बिगडऩे लगी। 

जानकारी के अनुसार डॉ सूद को सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके चलते आनन फानन में उन्हें साकेत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनके परिजनों को प्लाज्मा थैरेपी के बारे में जानकारी देते हुए किसी ऐसे व्यक्ति की प्लाज्मा की मांग की जोकि पहले कोरोना की चपेट में आया हो और फिलहाल स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुका है। 

डॉ राजीव सूद की बेटी डॉ तनवी सूद मणिपाल अस्पताल में कैंसर विभाग की रेजीडेंट डॉक्टर हैं। पिता की तबियत गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पहुंची तानवी ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखते हुए अपने पिता की गंभीर हालत के बारे में जानकारी देते हुए प्लाज्मा डोनर की अपील की। हालांकि इसके ठीक आधे घंटे बाद उन तक मदद पहुंच गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.