नोएडा के देवेंद्र मुखिया ने खुद को कनपटी पर गोली मारी, हालत बेहद नाजुक

नोएडा के देवेंद्र मुखिया ने खुद को कनपटी पर गोली मारी, हालत बेहद नाजुक

नोएडा के देवेंद्र मुखिया ने खुद को कनपटी पर गोली मारी, हालत बेहद नाजुक

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के निवासी देवेंद्र मुखिया ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली। देवेंद्र ने अपनी कनपटी पर गोली मारी है। उनके सिर का आधा हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है। परिजनों ने उन्हें सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया है। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में छानबीन चल रही है।

नोएडा के थाना फेज-3 में सरफाबाद गांव के निवासी देंवेंद्र मुखिया पुत्र रघुबर यादव ने बुधवार की सुबह अपने सिर में गोली मार ली। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी हालत बेहद नाजुक है। उनका आधार सिर गोली ने पूरी तरह डैमेज कर दिया है। परिवार के मुताबिक देवेंद्र मुखिया बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद चारपाई पर कम्बल ओढ़कर लेटा था। उसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। देवेंद्र परिवार के साथ नहीं रहते थे। वह अकेले रहते थे। बाकी परिवार के सदस्य सरफाबाद गांव के अंदर वाले घर में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र मुखिया के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे पवन की उम्र 24 साल है। 21 वर्ष की बेटी है। तीसरा बेटा 17 साल का है। अभी पूरा परिवार नोएडा के सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल में है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में फोर्टिस अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.