धीरेन्द्र सिंह और सुहास एलवाई ने दिव्यांग जनों को सहायता दी, हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया

धीरेन्द्र सिंह और सुहास एलवाई ने दिव्यांग जनों को सहायता दी, हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया

धीरेन्द्र सिंह और सुहास एलवाई ने दिव्यांग जनों को सहायता दी, हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह और सुहास एलवाई ने दिव्यांग जनों को सहायता दी

जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेंद्र सिंह और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को विश्व दिव्यांग दिवस का मौके पर दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इसके लिए ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने 29 दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकिल, सात दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर और नौ दिव्यांग जनों को यूडी आईडी कार्ड उपलब्ध करवाए हैं। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है। धीरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दिव्यांग जनों के साथ विस्तृत वार्तालाप किया। उनकी समस्याओं को भी जाना। 

जिन दिव्यांग जनों की अभी तक पेंशन नहीं बनी है, जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए। ऐसे सभी पात्र दिव्यांग जनों की पेंशन प्राथमिकता के आधार पर बनवाने का आदेश दिया है। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी जनपद में लाभान्वित नहीं किए गए हैं, उनकी खोज करके सहायक उपकरण देने का आदेश अफसरों को दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग जनों के लिए यूडी आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण कार्ड है। अतः जिन दिव्यांग जनों के अब तक यह कार्ड भी नहीं बने हैं, उनके लिए अभियान चलाकर कार्ड बनाए जाएं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। सभी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों तक सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा और अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.