जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा से 1500 मजदूरों को घर भेजा

जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा से 1500 मजदूरों को घर भेजा

जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा से 1500 मजदूरों को घर भेजा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

छात्रों के बाद अब मजदूरों को उनके घर भेजा जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बसों से 1500 मजदूरों को राजस्थान उनके घर भेजा जा रहा है। ग्रेटर नोएडा सदर तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करा रहे हैं। 

ग्रेटर नोएडा में फंसे हुए मजदूरों को घर भेजने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट से मजदूरों को ग्रेटर नोएडा की रोडवेज की बसों से भेजा जा रहा है। यहां पर मजदूरों की जांच की जा रही है। बसों को सेनेटाइज किया जा रहा है। एक्सपो मार्ट  में मजदूरों की लाइन लगी है। यहां से मजदूरों को घर  भेजा जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.