डीएम नोएडा ने कोरोना और दूसरी बीमारियों की सूचना देने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया, लिंक यहां उपलब्ध है

Tricity Today | Suhas LY IAS

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शहरी क्षेत्रों समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर के निवासियों के लिए यह बड़ी खबर है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कोरोना के संक्रमण, कंटेनमेंट जोन और दूसरी बीमारियों से जुड़ी जानकारी देने के लिए ऑनलाइन फार्म लॉन्च किया है। जिले के निवासी इस फार्म पर अपनी परेशानी दर्ज करके सहायता हासिल कर सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार जिलाधिकारी को शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा था कि लोगों को इलाज करवाने, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले निवासियों को निजी समस्याएं, कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देने और सहायता हासिल करने में परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक ऑनलाइन लिंक जारी किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस यूआरएल https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeVUZ-kE39G9Q9knCqOqSk3iQWGwzTVde5IL35Y1kpi0bOSjg/viewform  पर जाकर लोग अपनी तीन चार छोटी-छोटी जानकारियां भरेंगे अपनी परेशानी बताएंगे यह जानकारी सीधे हम लोगों के नियंत्रण कक्ष को मिलेगी वहां से तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.