VIDEO: डॉ महेश शर्मा और पंकज सिंह ने झूमकर राम कीर्तन किया

VIDEO: डॉ महेश शर्मा और पंकज सिंह ने झूमकर राम कीर्तन किया

VIDEO: डॉ महेश शर्मा और पंकज सिंह ने झूमकर राम कीर्तन किया

Tricity Today | डॉ महेश शर्मा और पंकज सिंह ने झूमकर राम कीर्तन किया

बुधवार को एक और अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन कर रहे थे तो दूसरी ओर देशभर में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। आज पूरा देश राम की भक्ति में लीन रहा। इस मौके पर नोएडा में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने भी झूमकर राम कीर्तन किया। दोनों नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चल रहा है। जिसमें दोनों लोग नोएडा के सनातन धर्म मंदिर में मंत्रमुग्ध होकर राम कीर्तन कर रहे हैं। पंकज सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी यह वीडियो शेयर किया है।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा, आज सुबह नोएडा सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान राम से सबके खुशहाली की कामना की। भगवान राम एक संस्कृति हैं। भगवान राम सन्मति के प्रेरणा स्रोत हैं। आज भारत में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा।

विधायक पंकज सिंह ने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास के शुभ अवसर पर नोएडा सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रभु राम से सभी की ख़ुशहाली और उन्नति की प्रार्थना की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.