विकास दुबे के मुकदमों में ईडी ने जांच शुरू की, सम्पत्तियों की जांच करेगी एजेंसी

विकास दुबे के मुकदमों में ईडी ने जांच शुरू की, सम्पत्तियों की जांच करेगी एजेंसी

विकास दुबे के मुकदमों में ईडी ने जांच शुरू की, सम्पत्तियों की जांच करेगी एजेंसी

Google Image | विकास दुबे

शुक्रवार को यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े मुकदमों की जांच-पड़ताल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने भी शुरू कर दी है। ईडी लखनऊ जोन के अधिकारियों ने कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल से विकास दुबे से जुड़े मुकदमों की फाइलें मांगी हैं। अगले 1 या 2 दिन में सारी फाइलें ईडी को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। ईडी विकास दुबे और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की जांच-पड़ताल करेगी।

विकास दुबे की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। ईडी लखनऊ जोन ऑफिस ने जांच शुरू की है। विकास दुबे की संपत्तियों की जांच शुरू करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने आईजी रेंज कानपुर से जानकारी मांगी गई हैं। ईडी ने यूपी पुलिस से विकास दुबे की संपत्तियों की डिटेल मांगी हैं। एजेंसी विकास दुबे और उसके परिवार की सम्पत्तियों की जांच करेगी।

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में विकरु गांव के रहने वाले गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए 2 जुलाई की रात डीएसपी देवेंद्र मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम गई थी। विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उसके बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे की तलाश कर रही थी। गुरुवार को विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया था। यूपी एसटीएफ उसे उज्जैन से लेकर वापस लौट रही थी। कानपुर में कार हादसाग्रस्त हो गई। इस दौरान विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.