NEET EXAM 2020 : रोजाना आठ घंटे की मेहनत ने सौम्या को दिलाई सफलता

NEET EXAM 2020 : रोजाना आठ घंटे की मेहनत ने सौम्या को दिलाई सफलता

NEET EXAM 2020 : रोजाना आठ घंटे की मेहनत ने सौम्या को दिलाई सफलता

Tricity Today | सौम्या सिंह

दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या सिंह ने रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई के बाद नीट-2020 में 720 में 617 अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि पर सौम्या ने कहा कि इसमें उनके माता-पिता और गुरुजनों का पूरा सहयोग रहा है।

सौम्या सिंह ने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए अंक हासिल किए थे। जबकि 12वीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था। सौम्या के पिता डॉ. कश्मीर अली यथार्थ अस्पताल में पैथालॉजिस्ट हैं। जबकि उनकी मां पिंकी रॉय एनएचपीसी फरीदाबाद में डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं। इसके चलते सौम्या ने भी डॉक्टर बनने की ठान ली और वह इसमें सफल रही हैं। उन्होंने एक साल कोचिंग की। इसके बाद इस साल नीट की परीक्षा में शामिल हुईं और वह इसमें सफल रहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.