NOIDA: कंपनी में सैलरी मांगने आए थे कर्मचारी, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

NOIDA: कंपनी में सैलरी मांगने आए थे कर्मचारी, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

NOIDA: कंपनी में सैलरी मांगने आए थे कर्मचारी, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित ओरियंट क्राफ्ट कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन और पुलिस के समझाने के बावजूद भी लोग अपनी मांग पर अडिग रहे।  

इस दौरान पुलिस ने भीड़ को उग्र होते देख लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 27 स्थित डीएम आवास का भी घेराव किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 4 माह से वेतन नहीं मिला है। वह अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। पुलिस इस मामले में उपद्रव करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग सेक्टर-63 स्थित कंपनी के गेट पर पहुंचे थे। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। कंपनी प्रबंधन और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ में से कुछ लोग उग्र हो गए। 

पुलिस के काफी समझाने के बाद भी लोग उपद्रव करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इन लोगों ने घटना के विरोध में सेक्टर-27 स्थित पीएम आवास का भी घेराव किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें 4 माह से वेतन नहीं दे रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में लोग भुखमरी के कगार पर है। कंपनी प्रबंधन से लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग कोई उन की सुनने को तैयार नहीं है।  

पुलिस पुलिस ने उनकी समस्या सुनने की बजाय उन पर लाठीचार्ज कर दिया। जैसे कई लोगों को चोट आई है।  पुलिस का कहना है काफी समझाने के बावजूद भी लोग उग्र हो गए मजबूरन पुलिस को उन्हें हटाना पड़ा। पुलिस उपद्रव करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है इनकी पहचान की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.