किसानों ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बोला हल्ला, केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया

किसानों ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बोला हल्ला, केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया

किसानों ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बोला हल्ला, केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया

Tricity Today | किसानों ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बोला हल्ला, केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया

हाल ही में संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को सेक्टर 14ए नोएडा बॉर्डर पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा आने वाली सडक जाम रही है। किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टरों और गाडियों को सडक पर लगाकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है।
    
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि बिना किसानों से रायशुमारी किए केंद्र सरकार ने कृषि विधेयकों को दोनों सदनों में पास कराया, यह बेहद निंदनीय है। सरकार मनमानी पर उतारू है। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नए कृषि विधेयकों से किसान कुछ ही दिनों में भूमिहीन हो जाएंगे। ये विधेयक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं, इसलिए विधेयक को तत्काल वापस किया, अन्यथा किसानों सडकों पर आंदोलन को मजबूर होगा। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती है, किसान सडकों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे। अगर सरकार किसानों के लिए कुछ करना ही चाहती है, तो जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी के लिए कानून जाए। जिससे किसान को फ सल की सही लागत मिल सकें।
    
किसानों के प्रदर्शन से पूर्व मौके पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी जोन नोएडा राजेश एस, अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ तैनात रहें। सभी ने किसानों को समझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडे रहे। 

डीसीपी राजेश एस ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है। किसानों से बातचीत चल रही है। जल्द ही मार्ग को खुलवा दिया जाएगा। किसानों के इस प्रदर्शन से दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर भीषण जाम रहा। दिल्ली जाने वालों वाहनों को महामाया फ्लाई वे होते हुए डीएनडी के जरिये अपने गंतव्य की ओर जाना पडा। इससे मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। वही डीएनडी टोल से सेक्टर 16 व सेक्टर 37 अंडरपास तक जाम की समस्या बनी  रही। वही वाहन चालक घंटों जाम में फं से रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.