किसानों ने यमुना प्राधिकरण को दी चेतावनी, जानिए 2 सितंबर को क्या करेंगे किसान

किसानों ने यमुना प्राधिकरण को दी चेतावनी, जानिए 2 सितंबर को क्या करेंगे किसान

किसानों ने यमुना प्राधिकरण को दी चेतावनी, जानिए 2 सितंबर को क्या करेंगे किसान

Google Image | किसानों ने यमुना प्राधिकरण को दी चेतावनी, जानिए 2 सितंबर को क्या करेंगे किसान

क्षेत्रीय किसानों की पंचायत दनकौर ब्लाक के अट्टा गुजरान मे नौरग प्रधान के आवास पर सोशल डिस्टेनसिग के साथ एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों की समस्याओं जैसे अतिरिक्त प्रति कर आबादी 10 परसेंट प्लॉट आदि के बारे में चर्चा हुई। 

इस पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए एक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें यमुना किसान आंदोलन के नाम से आगे की सारी तैयारियां की जाएंगी। इस आंदोलन के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग 20 गांवों से 15.15 लोगों की कमेटी गांवो में जाकर पूर्व में गठित कर दी गई। 

आज की पंचायत की अध्यक्षता बाबा बलबीर सिंह इमलिया व संचालन जतन प्रधान घरबरा ने किया पंचायत में कानूनी रूप से लड़ाई लडऩे के लिए हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में लडऩे के लिए एक टीम का गठन किया गया जो पूर्ण रूप से कानूनी कार्यवाही पर ध्यान देगी।

आज की पंचायत में 2 सितंबर को यमुना विकास प्राधिकरण का पैदल मार्च निकालकर घेराव करने के एलान के साथ.साथ प्राधिकरण द्वारा प्रशासनिक  स्तर पर मुद्दों को नहीं सुलझाया गया यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में चल रहे समस्त विकास कार्यों को रोकने पर सहमति बनी। इस मौके पर अट्टा गुजरान, औरंगपुर दनकौर चपरगढ रीलखा जगनपुर, इमलिया फतेहपुर से नौरंगपुर, कनारसी डेरिन खुबन, गुनपुरा नवादा, महमूदपुर अमरपुर, अच्छेजा, सालारपुर, चपरगढ आदि लगभग दर्जनभर गांव के लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.