Viral Video: बाइक सैनिटाइज करते वक्त आग लगी और बाइक सवार जल गया, देखिए वीडियो

Viral Video: बाइक सैनिटाइज करते वक्त आग लगी और बाइक सवार जल गया, देखिए वीडियो

Viral Video: बाइक सैनिटाइज करते वक्त आग लगी और बाइक सवार जल गया, देखिए वीडियो

Tricity Today | बाइक सैनिटाइज करते वक्त आग लगी और बाइक सवार जल गया

सैनिटाइजर का इस्तेमाल एहतियात के साथ करना लाजमी है। अगर सैनिटाइजर का इस्तेमाल लापरवाही से किया जा रहा है तो यह हादसे की शक्ल ले सकता है। रविवार की शाम एक ऐसा ही हादसा हुआ। जिसमें चालू बाइक और उस पर बैठे सवार को सुरक्षाकर्मियों ने सैनिटाइज करने की कोशिश की। बाइक के इंजन में आग पकड़ ली और चारों तरफ फैले सैनिटाइजर लिक्विड में आग लग गई।

एकबारगी ऐसा लगा जैसे पेट्रोल के टैंक में आग लगी हो। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता का परिचय दिया और आनन-फानन में आग पर काबू पा लिया। दूसरी ओर बाइक सवार ने भी फुर्ती से कूद कर अपनी जान बचाई। इस पूरे वाकये का वीडियो देश भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जहां यह हादसा हुआ वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

रविवार की शाम गुजरात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। वहां एक शख्‍स अपनी बाइक को सैनेटाइजर से साफ कर रहा था। तभी अचानक बाइक ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बाइक जल उठी। यह सब इतनी जल्‍दी हुआ कि युवक को समझने का मौका ही नहीं मिला। वह तुरन्त अपनी बाइक से उसकी जान तो बच गई लेकिन वहां हड़कम्प मच गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। असल में जिस सैनेटाइजर को हम दिन-रात अपने घर में यूज करते हैं, वह वास्‍तव में ज्‍वलनशील है। इस घटना से यह साबित हो गया है।

अहमदाबाद में रविववार को एक अजीबो गरीब घटना हुई है। जिसमें सेनेटाइज करते समय बाइक धू-धू कर जल उठी। हालांकि, चालक बाइक छोड़कर अलग हट गया और उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

घटना अहमदाबाद के अरविंद मिल की है। शहर के नरोड़ा रोड पर स्थित अरविंद मिल में काम काम शुरु हो गया है। यहां सरकार की गाइलाइन के तहत लोगों को मिल में प्रवेश दिया जा रहा है। अरविंद मिल में प्रवेश करते समय लोगों के वाहन सेनेटाइज किये जाते हैं। शनिवार की दोपहर अरविंद मिल का कर्मचारी अपनी बाइक लेकर मिल परिसर में दाखिल हुआ। नियम के मुताबिक सिक्युरिटी गार्ड उसकी बाइक सेनेटाइज करने लगा। अचानक बाइक में आग लग गई।

मिल के सिक्युरिटी गार्ड ने बताया कि सेनेटाइज करते समय बाइक चालू थी। इसी वजह से आग लग गई। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया। दरअसल, सेनेटाइजर में एल्कोहल होता है। एल्कोहल ज्वलनशील होता है। बाइक का इंजन चल रहा था। इंजन गर्म था। उस पर जैसे ही एल्कोहल मिश्रित सेनेटाइजर गिरा और आग लग गई। लिहाजा, यह बहुत जरूरी है कि सेनेटाइजर का इस्तेमाल सम्भलकर किया जाए। सेनेटाइजर को आग और ताप से दूर रखा जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.