Greater Noida News : पहले मरीजों की सेवा, फिर करवा चौथ पूजा

Greater Noida News : पहले मरीजों की सेवा, फिर करवा चौथ पूजा

Greater Noida News : पहले मरीजों की सेवा, फिर करवा चौथ पूजा

Google Image | कोविड वार्ड में मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर दंपति करवा चौथ उत्साह के साथ मनाया

कोविड वार्ड में मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर दंपति करवा चौथ भी उत्साह के साथ मनाया है। हालांकि पहले उन्होंने मरीजों के काम निपटाए और उसके बाद त्योहार पर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की है। कोविड वार्ड में सुहागिनों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।

शारदा अस्पताल में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। महीनों से डॉक्टर दिन-रात उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल की पैथालॉजिस्ट डॉ. वत्सला ओर उनके पति एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित गुप्ता ने बुधवार को पहले मरीजों के काम निपटाए। डॉ. वत्सला ने बताया कि करवा चौथ के दिन पहले उन्होंने जांच के लिए आए सैंपलों को निपटाया। शाम को विधि विधान के साथ पूजन किया। यही हाल उनके पति डॉ. अमित गुप्ता का रहा। डॉ. वत्सला ने बताया कि यह उनका पांचवां करवा चौथ है। हर बार अवकाश ले लेते थे। लेकिन इस बार कोविड-19 को देखते हुए अवकाश नहीं लिया।

परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता
शारदा अस्पताल के फाइनेंस अफसर अजय अग्रवाल कोविड पॉजिटिव के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बुधवार को ऑललाइन करवा चौथ के पूजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर साल वह करवा चौथ मनाते हैं। लेकिन इस बार वार्ड में भर्ती हैं। पहले परिवार का स्वास्थ्य है। इसलिए लक्षण नहीं होने के बाद भी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

कोविड वार्ड में विशेष इंतजाम
शारदा अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती सुहागिनों के लिए करवा चौथ को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि अगर महिला-पुरुष दोनों कोविड के चलते भर्ती हैं तो उन्हें मिलने का समय दिया गया। ताकि वह पूजा अर्चना कर सकें। लेकिन इसके लिए पूरे नियम-कायदे लागू किए गए। इसके अलावा जिन मरीजों ने ऑनलाइन बातचीत करने के लिए कहा, उन्हें उसका इंतजाम किया गया ताकि सभी लोग पर्व ठीक से मना सकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.